Order Now

केला के फायदे के बारे में जानकर हो जायेंगे हैरान

केला के फायदे के बारे में जानकर हो जायेंगे हैरान

टिफोला डेस्क 


यदि आप केला खाते हैं तो कोई बात नहीं, लेकिन केला नहीं खाते तो ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको अपने केला ना खाने पर अफ़सोस होगा। चूंकि केला सस्ता होता है और सालभर आसानी से उपलब्ध होता है इसलिए लोग इसे महत्व नहीं देते। 

 

केला एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, विटामिन B6, मैग्नीशियम, और विटामिन C जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह न सिर्फ तुरंत एनर्जी देता है बल्कि बॉडी के कई हिस्सों को मजबूत भी बनाता है।

 

ये भी पढ़े : रोज एक सेब खाने से क्या होता है?

आपको बता दें केला एनर्जी बूस्टर के रूप में जाना जाता है। इसमें मौजूद natural sugar- ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज, बॉडी को तुरंत एनर्जी प्रदान करती हैं। यही कारण है कि प्लेयर्स  या जिम करने वाले लोग वर्कआउट से पहले केला खाना पसंद करते हैं।

अब केले की दूसरी खूबी के बारे में जानते हैं। केला, पाचन के लिए बेहद लाभदायक है। इसमें पाया जाने वाला Fiber कब्ज (Constipation) से राहत देता है और पेट को साफ रखता है। केला पेट की जलन और acidity में भी राहत देता है।

ये भी पढ़े :  Zero Oil Recipe : बिना घी-बटर के बनाये स्वादिष्ट शाही पनीर ( No Oil Shahi Paneer Recipe in hindi )

हमने आप से पहले ही कहा था कि केले के अनगिनत फायदे हैं। केला दिल की सेहत का भी ध्यान रखता है। इसमें मौजूद पोटैशियम blood pressure को कण्ट्रोल रखता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम हो जाता है। इतना ही नहीं जो लोग नमक का सेवन ज्यादा करते हैं, उनके लिए केला बॉडी में सोडियम का संतुलन बनाए रखता है।

इसके अलावा, केला टेंशन कम करने और मूड को बेहतर बनाने में भी हेल्प करता है क्योंकि इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो दिमाग में “सेरोटोनिन” नामक खुशी देने वाला हार्मोन बढ़ाता है।

ये भी पढ़े :  कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? इस तरीके से करें असली गुड़ की पहचान

तो कहने का मतलब है कि रोज़ 1 या 2 केले खाने से बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलती है, Digestion यानी पाचन सुधरता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

एक चीज और, केला हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। इसे रोज़ाना अपने आहार में शामिल करें और प्राकृतिक सेहत का आनंद लें।

#BananaBenefits #HealthTips #KelaKhaneKeFayde #HealthyIndia #SuperFood #NaturalEnergy #DigestiveHealth #BananaForHeart #FitnessTips #HealthyLifestyle #BananaForSkin #ImmunityBooster #FruitsForHealth #IndianDiet #HealthAwareness


इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

इस डिश को नहीं बनाया है तो आज ही बनाइये, खाने के बाद वाह किये बिना नहीं रह पाएंगे
इस डिश को नहीं बनाया है तो आज ही बनाइये, खाने के बाद वाह किये बिना नहीं रह पाएंगे
वैसे तो मूली पूरे सीजन में मिलती है ले�...
इस तरीके से बनाये कच्चे केले के कोफ्ते  । Raw Banana Kofta Curry | Kele ka Kofta Banane ki Vidhi
इस तरीके से बनाये कच्चे केले के कोफ्ते । Raw Banana Kofta Curry | Kele ka Kofta Banane ki Vidhi
कच्चे केले से तरह-तरह के व्यंजन बनते ह�...
अंडा करी बनाने की विधि (Egg Curry Recipe in Hindi)
अंडा करी बनाने की विधि (Egg Curry Recipe in Hindi)
अंडा एक ऐसा डिश है जिसे कई तरीके से बना�...