Order Now

टमाटर का सूप बनाने की विधि ( Tomato soup recipe in Hindi)

टमाटर का सूप बनाने की विधि ( Tomato soup recipe in Hindi)

टिफोला डेस्क 

सर्दियों में टमाटर का सूप ना बने ऐसे कैसे हो सकता है। हम ये भी कह सकते हैं कि सर्दियों में गर्मागर्म टमाटर का सूप से बेहतर कुछ भी नहीं तो गलत नहीं होगा। इसकी खासियत ये है कि यह स्वादिष्ट, हेल्दी और घर पर आसानी से बन जाता है। घर पर फ्रेश टमाटर  से बना सूप बाजार के पैकेट वाले से लाख गुना बेहतर लगता है। तो देर किस बात की है. चलिए बनाते हैं टमाटर का हेल्दी सूप. सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

सूप बनाने के लिए सामग्री (2-3 लोगों के लिए)

  • टमाटर - 500-600 ग्राम, अच्छे लाल और रसीले
  • प्याज - 1 छोटा (बारीक कटा)
  • लहसन  - 4-5 कलियां (कटी हुई)
  • अदरक - 1/2 इंच (कटा हुआ, वैकल्पिक)
  • गाजर - 1 छोटी (कटी हुई, रंग और मिठास के लिए)
  • मक्खन - 1-2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर -  1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • चीनी - 1-2 छोटे चम्मच (खट्टेपन को बैलेंस करने के लिए)
  • पानी - 2-3 कप
  • कॉर्नफ्लोर - 1 बड़ा चम्मच (पानी में घोलकर, गाढ़ापन के लिए, वैकल्पिक)
  • क्रीम या दूध - 2-3 बड़े चम्मच (क्रीमी टेक्सचर के लिए)
  • गार्निश: ताजा हरा धनिया, क्रीम या क्राउटन

ये भी पढ़े :  Zero Oil Recipe : बिना घी-बटर के बनाये स्वादिष्ट शाही पनीर ( No Oil Shahi Paneer Recipe in hindi )

ये भी पढ़े :  कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? इस तरीके से करें असली गुड़ की पहचान

ये भी पढ़े :  क्या आप भी खाली पेट तुलसी की चाय पीते हैं?

सूप बनाने की विधि 

  • टमाटर को अच्छे से धोकर बड़े-बड़े टुकड़े में काट लें। गाजर को भी काट लें।
  • एक प्रेशर कुकर या कढ़ाई ले और गैस पर चढ़ाकर उसमे 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें। मक्खन मेल्ट हो जाये तो इसमें लहसुन, अदरक और प्याज डालकर 1-2 मिनट भूनें जब तक हल्का गुलाबी हो जाए।
  • अब इसमें कटे टमाटर, गाजर, नमक और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • मध्यम आंच पर प्रेशर कुकर में  1-2 सीटी आने तक पकाएं ।
  • यदि कढ़ाही में बना रहे हैं तो इसे ढककर 10-12 मिनट तक पकाएं जब तक टमाटर नरम हो जाएं।
  • अब इसे ठंडा करें। ठंडा होने पर इसे मिक्सर में बारीक पीस लें। छलनी से छान लें ताकि छिलके और बीज निकल जाएं (स्मूद सूप के लिए)।
  • अब इसे वापस कढ़ाई में डालें और इसमें 1-2 कप पानी मिलाकर उबाल लें। चीनी, काली मिर्च और नमक चेक करें।
  • कॉर्नफ्लोर का घोल (1 चम्मच कॉर्नफ्लोर + थोड़ा पानी) डालकर लगातार चलाते हुए गाढ़ा करें। अब इसे 2-3 मिनट उबालें।
  • आखिर में क्रीम या दूध डालकर मिलाएं। गैस बंद कर दें।
  • गरमागरम सर्व करें। ऊपर क्रीम, हरा धनिया या क्रिस्पी ब्रेड क्राउटन डालकर गार्निश करें।
  • यह सूप विटामिन C से भरपूर है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। तैयार करने में कुल 20-25 मिनट लगते हैं।

#TamatarSoup #TomatoSoup #TamatarKaSoup #TomatoSoupLovers #SoupSeason #WinterSoup #GharKaSoup #IndianSoup #TamatarShorba #CreamyTomatoSoup #SoupLover #HealthySoup #ComfortFood #DesiSoup #SoupTime #TomatoSoupRecipe #WarmSoup #SoupAddict #VegSoup #MonsoonSoup

#TamatarSoup ❤️🍲 #TomatoSoupVibes #ShorbaLover #SoupForTheSoul

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Tifola - A healthy food tiffin service in Lucknow
Tifola - A healthy food tiffin service in Lucknow
Tifola delivers healthy meal to its consumers at very affordable price....
कॉर्न सूप बनाने की विधि (Corn soup recipe in Hindi)
कॉर्न सूप बनाने की विधि (Corn soup recipe in Hindi)
सर्दियों में गरम-गरम सूप मिल जाये वो भ�...
The Need for Healthy Food Tiffin Services
The Need for Healthy Food Tiffin Services
A healthy food tiffin service in Lucknow ...