Order Now

कुछ खास खाना हो तो बनाएं वेज पुलाव (Veg Pulao Recipe in hindi)

कुछ खास खाना हो तो बनाएं वेज पुलाव  (Veg Pulao Recipe in hindi)

टिफोला डेस्क 


समय का अभाव हो और कुछ स्पेशल खाने का मन कर रहा हो तो वेज पुलाव बेस्‍ट ऑप्‍शन होता है. वेज पुलाव अमूमन सभी को पसंद आता है। आपने देखा होगा पार्टी में वेज पुलाव खास तौर पर बनता है। इसलिए घर पर पार्टी हो और या आपके घर कुछ  मेहमान आ रहे हों तो उन लम्हों को खास बनाने के लिए वेज पुलाव बनाये।  वेज पुलाव आपके इन लम्‍हों में जायका भर देगा. 

ये भी पढ़े : वेज ज़िन्गी पार्सल रेसिपी (How to make Veg Zingy Parcel) 

वेज पुलाव बनाना बेहद आसान है। इसमें ज्‍यादा तामझाम की जरुरत नहीं पड़ती। ये डिश झटपट बन जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है की इसके लिए ज्‍यादा सामान लाने की जरूरत नहीं पड़ती। तो देर किस बात की है। आज अपनी रसोई में वेज पुलाव बनाते हैं और इसके लिए सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।

वेज पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • चावल बासमती - 2 कप 
  • उबली हुई हरी मटर - ½ कप
  • अदरक का पेस्ट -1 चम्‍मच 
  • हरी मिर्च - 3-4 बारीक कटी हुई 
  • परीर या टोफू - ½ कप छोटे -छोटे टुकड़े मेंकटे हुए 
  • तेज पत्ता - दो 
  • काजू- 20 ग्राम 
  • किशमिश - 20 ग्राम  
  • जीरा -1 चम्‍मच 
  • दालचीनी- एक टुकड़ा 
  • लहसुन- 3 काली 
  • इलायची- 5 
  • केसर- 2 चुटकी 
  • घी- 6 चम्‍मच
  • हरा धनिया- 1 चम्‍मच कटा हुआ
  • नमक- स्वादानुसार 

ये भी पढ़े :  कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? इस तरीके से करें असली गुड़ की पहचान

 

वेज पुलाव बनाने की विधि

 

  • वेज पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दें। इसी के साथ केसर को चार चम्मच गुनगुने पानी में भिगो दें।  
  • 10 मिनट बाद एक बड़े से बर्तन में ज्यादा पानी के साथ चावल को उबालने के लिए रखे। चावल पक जाये तो इसे छान कर पानी से अलग कर लें।  
  • अब गैस पर एक पैन चढ़ाये और उसमें 1 चम्‍मच घी डालकर गरम करें। घी गरम हो जाये तो उसमे काजू और किशमिश डालकर एक मिनट के लिए मध्यम आंच पर फ्राई करें। किशमिश फूल जाये और काजू रोस्ट हो जाये तो इसे घी से बाहर निकाल लें।  

ये भी पढ़े :  गन्ना चूसने के फायदों के बारे में कितना जानते हैं आप ?

  • अब पैन में थोड़ा और घी डालकर गरम करें। घी गरम हो जाये तो उसमें तेजपत्ता, जीरा, इलाइची, लहसुन, उबली हरी मटर और कटी हरी मिर्च डालें। अगर आप चाहे तो इसमें प्‍याज और अदरक भी डाल सकते हैं। जब सारी  सामग्री अच्छे से पक जाएं तब इसमें पनीर और चावल को डालकर इसे अच्‍छी तरह चलाएं। इसके बाद इसमें स्‍वादनुसार नमक डालें और अच्छे से मिलाये।   
  • दो मिनट तक चावल को भूनने के बाद इसमें केसर वाला पानी मिला कर अच्छे से चावल को चलाये और फिर गैस की आंच को बंद करें. 
  • पुलाव बनकर तैयार है और अब काजू, किशमिश और कटे हुए धनिया से इसकी गार्निश कर इसे सर्व करें।  

 

#VegPulao #VegetablePulao #VegPulav #PulaoRecipe #VegPulaoRecipe #IndianPulao #HomemadePulao #PulaoLovers #VegRice #PulaoTime #DesiPulao


इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Chhath Special : क्यों मनाई जाती है छठ पूजा ?
Chhath Special : क्यों मनाई जाती है छठ पूजा ?
छठ सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि लाखों लोगो...
Paneer Lababdar (Restaurant Style Recipe)
Paneer Lababdar (Restaurant Style Recipe)
पनीर लबदार रेसिपीज...
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options...