Order Now

15 रुपये में दूर करें फ्रिज की बदबू ! - Tifola Blog

15 रुपये में दूर करें फ्रिज की बदबू !

15 रुपये में दूर करें फ्रिज की बदबू !

टिफोला डेस्क

 

फ्रिज हमारे जीवन में कितना अहम इसे बताने की जरुरत नहीं। फ्रिज का उपयोग घरों में बारहों महीने  होता है। हम सभी के घरों में खाने पीने की चीजों को फ्रिज में स्टोर किया जाता है। ऐसे में फ्रिज की साफ़ सफाई बहुत अहम हो जाती है। यदि उसकी सफाई समय समय पर नहीं होती है तो सब्जियों में फफूंद और सड़न पैदा हो जाती है,  जो फ्रिज में बदबू का कारण बनती है। ये बदबू इतना जयादा होता कि सफाई के बाद भी नहीं जाता। खासतौर से अगर आपने इसमें तेज गंध वाली चीजों को स्टोर करके रखा हो। लोग बदबू से छुटकारा पाने के लिए लोग सफाई में डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने के बाद स्प्रे का इस्तेमाल करते है, लेकिन इसके बाद भी बदबू नहीं जाती और फ्रिज खोलने पर यह बदबू तेज महसूस होती है।

 

यह भी पढ़े -  कैसे हुई थी बर्गर खाने की शुरुआत?

 

ये  बदबू न केवल हमें परेशान करती है बल्कि फ्रिज में स्टोर की गई चीजों का स्वाद और महक दोनों बर्बाद कर देता है। ऐसी कंडीशन में फ्रिज की बदबू से छुटकारा पाना एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है। यदि आप इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए हम बहुत सस्ता उपाय लेकर आये हैं।  इसके इस्तेमाल से आप हमेशा के लिए फ्रिज की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।  इसके लिए आपको सिर्फ 15 रुपये खर्च करने होंगे। जी हां, सही पढ़ रहे हैं , सिर्फ 15 रुपये । तो चलिए जानते हैं कि आखिर वो 15 रूपये की वो कौन सी चीज है जो फ्रिज की गन्दी महक हमेशा के लिए ख़त्म कर देगी।  

 

यह भी पढ़े - कहां से आई इडली ? 

 

अगर आपके किचन में रखी फ्रिज की बदबू आपको परेशान कर रही है , आप फ्रिज नहीं खोल पा रहे हैं तो आप कोयले का इस्तेमाल कर सकते हैं।  जी हाँ , सही पढ़ रहे हैं।  बाजार में आसानी से 10 -15 रूपये में मिलने वाला कोयला आपकी परेशानी को हमेशा के लिए दूर कर देगा। तो चलिए जानते हैं कि कोयला कैसे फ्रिज की बदबू को दूर करता है।  

 

 

फ्रिज की बदबू को दूर करने के लिए आप लकड़ी का सामान्य कोयला या एक्टिवेटेड चारकोल लें। कोयले के दो-तीन छोटे टुकड़े लें। अगर ये बड़े हैं तो इन्हें तोड़कर छोटे टुकड़े बना लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि ये साफ हों। अगर कोयले पर मिट्टी लगी है तो उसे एक साफ कपड़े से पोंछ लें और उसे एक कटोरी में रखकर फ्रिज के भीतर एक कोने में रख दें।आप चाहे तो इसे एक कपडे में बांधकर रख सकते हैं। कुछ ही घंटों में कोयला फ्रिज के भीतर की हवा में  मौजूद सभी तरह के महक को सोख लेगा। इतना ही नहीं कोयला बदबू पैदा करने वाले सभी बैक्टीरिया को अपनी सतह पर जमा कर लेता है। बस कोयले की पोटली को रात भर फ्रिज में रहने दें।अगले दिन जब आप फ्रिज खोलेंगे तो पाएंगे कि पहले जैसी बदबू नहीं आ रही है। ये काम महीने में एक बार जरूर करें।  

 

ये आर्टिकल आपको कैसी लगी हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइयेगा। ऐसी और भी महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ हम साझा करेंगे।   

 

Tifola is providing all type of food home delivery service
Tifola is the Best food delivery app
You always find Tifola in google search if you search Tiffin service near me, Food delivery service near me, home made food near me, breakfast service near me, breakfast home delivery near me, tiffin service in Lucknow etc..
Tifola also deliver healthy and light food for senior citizens.
Tifola is going to start Indian food delivery in America, China, Australia, Singapore, Canada, Africa and other countries. 
Tifola is also going to start Indian food delivery in England, Britain and other European countries.

 





इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

अंडा करी बनाने की विधि (Egg Curry Recipe in Hindi)
अंडा करी बनाने की विधि (Egg Curry Recipe in Hindi)
अंडा एक ऐसा डिश है जिसे कई तरीके से बना�...
Tifola: The Best Tiffin Delivery Service for Convenient, Quality Meals
Tifola: The Best Tiffin Delivery Service for Convenient, Quality Meals
Tifola provides healthy tiffins which taste good as well to care of your health and taste buds at th...
प्याज पराठा रेसिपी (Onion Paratha Recipe in hindi)
प्याज पराठा रेसिपी (Onion Paratha Recipe in hindi)
जब बहुत चटपटा खाने का मन होता है तो दिम...

Warning: include(sidesociallinks.php): Failed to open stream: No such file or directory in /home/u121081485/domains/tifola.com/public_html/import/footer.php on line 61

Warning: include(): Failed opening 'sidesociallinks.php' for inclusion (include_path='.:/opt/alt/php82/usr/share/pear:/opt/alt/php82/usr/share/php:/usr/share/pear:/usr/share/php') in /home/u121081485/domains/tifola.com/public_html/import/footer.php on line 61