Order Now

पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि

पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि

टिफोला डेस्क 


सरसों का साग और मक्के की रोटी। पंजाब का ये सिग्नेचर डिश है।  भले ही इस सरसों के साग पर पंजाबियों का कब्ज़ा है, लेकिन सरसो का साग हर जगह के लोग खाते हैं। हाँ ये जरूर है कि हर जगह बनाने का तरीका भिन्न-भिन्न है। जैसे सरसों का साग पंजाब की एक पारंपरिक और लोकप्रिय डिश है। इसे आमतौर पर मक्की की रोटी और सफ़ेद मक्खन के साथ परोसा जाता हैं , पर उत्तर प्रदेश में सरसों का साग बनाने का अलग ही तरीका है। वहां सरसों का साग कई तरीके से बनाया जाता है। अमूमन लोग बथुआ साग के साथ मिलाकर बनाते हैं। बहुत से लोग मटर का साग मिलाकर भी बनाते हैं। तो चलिए आज सरसों का साग पूर्वांचल स्टाइल में बनाते हैं। ये बनाना बहुत ही आसान है और हेल्दी भी। चूंकि ये सिर्फ सर्दियों में मिलती है तो आप सभी साग का सेवन खूब करें।  तो सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

 

ये भी पढ़े :  Zero Oil Recipe : बिना घी-बटर के बनाये स्वादिष्ट शाही पनीर ( No Oil Shahi Paneer Recipe in hindi )

ये भी पढ़े :  कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? इस तरीके से करें असली गुड़ की पहचान

ये भी पढ़े :  क्या आप भी खाली पेट तुलसी की चाय पीते हैं?


सामग्री 

 

  1. सरसों साग - 500  ग्राम 
  2. बथुआ साग - 500 
  3. लहसुन - 20 कली
  4. सूखी लाल मिर्च - 3  
  5. मेथी दाना - आधा चम्मच 
  6. हींग - दो पिंच 
  7. सरसो तेल - एक चम्मच 
  8. नमक - स्वादानुसार 

 

ये भी पढ़े : वेज ज़िन्गी पार्सल रेसिपी (How to make Veg Zingy Parcel) 

 ये भी पढ़े :  गन्ना चूसने के फायदों के बारे में कितना जानते हैं आप ?
 

बनाने की विधि 

 

  1. सबसे पहले सरसों और बथुए के साग को अच्छे से साफ़ कर धुलकर बारीक काट लें।  
  2. अब लोहे की कड़ाही को गैस पर चढ़ा दें। आंच मद्धम रखना है।  कड़ाही थोड़ी गरम हो जाये तो साग उसमे डालकर ढक दें। 
  3. थोड़ी देर में आप देखेंगे साग खूब पानी छोड़ेगा। अब पानी सूखने तक आपको साग को पकाना हैं। गैस की आंच धीमी ही रखनी है। साग जितनी धीमी आंच पर पकेगी उतनी ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेगी।  
  4. जब साग का पानी पूरी तरह सूख जाये तो करछुल से साग को खूब मैश करे।  साग को जितना ज्यादा मैश करेंगे उतना ही सॉफ्ट होगा।  
  5. अब साग को कड़ाही से निकाल लें। अब साग को फ्राई करते हैं।  इसके लिए कड़ाही को गैस पर चढ़ा दें। जब कड़ाही का पानी सूख जाये तो उसमे दो चम्मच तेल डालें। जब तेल गरम हो जाये तो उसमे मेथी दाना डालें। मेथी सुनहरा हो जाये तो उसमें लहसुन डालें। लहसुन को सुनहरा होने तक भूने। इधर सूखा लाल मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। जैसे ही लहसुन सुनहरा हो उसमे सूख लाल मिर्च और हींग डालें। इसे डालने के तुरंत बाद इसमें साग डालकर ढक दें।  
  6. एक मिनट तक साग को ढका रहने दें। साग डालते ही इसलिए ढक दिया जाता है ताकि हींग और मिर्च की महक बाहर ना जाये। एक मिनट बाद ढक्कन हटाकर साग को अच्छे से चलाये। लहसुन मिर्च जब पूरे साग में मिल जाये तो इसे दो मिनट के लिए फिर ढक दें।
  7. दो मिनट बाद गैस बंद कर दें।  साग बनकर तैयार है। इसे आप मक्के की रोटी या गेहूं की रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे चावल दाल के साथ भी सर्व कर सकते हैं।  

#SarsonKaSaag #सरसोंकासाग #SaagRecipe #MakkiKiRoti #PunjabiFood #WinterRecipes #DesiKhana #GharKaKhana #IndianFood #PunjabiCuisine #SaagMakkiDiRoti #HomemadeFood #NorthIndianFood #HealthyGreens #FoodReels #ReelsIndia #ComfortFood #WinterSpecial  #सरसोंकासाग #मक्कीकीरोटी #पंजाबीखाना #सर्दियोंकीरेसिपी #घरकाखाना #देसीखाना #मम्मीकीरेसिपी #पंजाबीथाली #सागमक्कीकीरोटी #हेल्दीखाना #विंटरफूड #देशीस्वाद




इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Lentil Soup Recipes
Lentil Soup Recipes
Lentil Soup Recipes in Hindi...
Tifola- A customer's tale
Tifola- A customer's tale
जानिए नेहा ने कैसे चुना Tifola को...
Choose Tifola- The best Tiffin service in Lucknow
Choose Tifola- The best Tiffin service in Lucknow
Whether you're an office employee, a student, or just someone who wants to enjoy a healthy and d...