Order Now

इस डिश को नहीं बनाया है तो आज ही बनाइये, खाने के बाद वाह किये बिना नहीं रह पाएंगे

इस डिश को नहीं बनाया है तो आज ही बनाइये, खाने के बाद वाह किये बिना नहीं रह पाएंगे

टिफोला  डेस्क 

 

वैसे तो मूली पूरे सीजन में मिलती है लेकिन सबसे अच्छी मूली सर्दी का सीजन में मिलती है।  चूंकि सर्दी शुरू हो चुकी है तो बाजार में मूली की आमद भी हो चुकी है। इस सीजन की मूली बहुत ही टेस्टी होती है। इस मूली की खासियत ये होती है कि ये मीठी होती है और इसकी पत्तिया बहुत ही मुलायम और स्वादिष्ट होती हैं। लेकिन  अधिकांश लोग मूली की पत्ती को फेंक देते हैं,  जबकि मूली की पत्ती पेट के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। यदि आप भी मूली की पत्ती फेंक देती हैं तो अब मत फेंकियेगा।  आप मूली की पत्तियों से बहुत ही स्वादिष्ट नाश्ता बना सकती हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। तो चलिए बनाते हैं मूली के पत्ते का चीला। चीला बनाने के लिए सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

 

ये भी पढ़े :  Zero Oil Recipe : बिना घी-बटर के बनाये स्वादिष्ट शाही पनीर ( No Oil Shahi Paneer Recipe in hindi )


सामग्री (8 चीला) 

 

  • मूली की पत्ती  - 250  ग्राम 
  • सूजी - 100  ग्राम 
  • बेसन - 200 ग्राम 
  • हल्दी - आधा चम्मच 
  • अजवाइन - एक चम्मच 
  • जीरा पिसा  - आधा चम्मच 
  • हरी मिर्च- 4 ( बारीक कटी हुई)  
  • अदरक - 1 इंच 
  • तेल - 4 चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 

ये भी पढ़े :  कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? इस तरीके से करें असली गुड़ की पहचान


चीला बनाने की विधि 

 

  • सबसे पहले मूली की पत्ती को अच्छे से धुलकर पानी निचुड़ने के लिए रख दें।  जब पानी अलग हो जाये तो पत्तियों को काट दें और मिक्सी जार में अदरक के साथ महीन पीस लें।  
  • अब एक बड़े के गहरे कटोरे में बेसन और सूजी लें।  इसमें हरी मिर्च, अजवाइन, जीरा और नमक डालकर मूली के पत्ते का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाये।  यदि ये बहुत गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर पतला कर लें। 
  • जैसा कि हम जानते हैं कि चीले का पेस्ट ना तो बहुत गाढ़ा होता है और ना ही पतला।  तो आप भी अपने हिसाब से चीले का पेस्ट बना लें।  
  • अब गैस पर तवा चढ़ाये और इसे गर्म करें।  यदि आपके पास नॉनस्टिक तवा है तो तवे पर तेल से कोटिंग कर दें।  जब तवा गर्म हो जाये तो पेस्ट डालकर राउंड शेप में इसे पूरे तवे पर एक बराबर में फैलाये।  
  • गैस की आंच थोड़ी धीमी कर दें और इसे सेंके। एक एक तरफ सिक जाये तो दूसरी तरफ पलट दें और इसे भी सुनहरा होने तक सेंके।  ऐसे ही बाकी के चीले बना लें।  
  • अब इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।  ये बहुत ही हेल्दी ब्रेकफास्ट होता है।  

 

ये भी पढ़े :  क्या आप भी खाली पेट तुलसी की चाय पीते हैं?

 

#MooliKePatteKaChilla #RadishLeavesChilla #MooliChilla #HealthyChilla  #GreenChilla #WinterChilla #MooliPattaRecipe #ZeroWasteRecipe  #DesiChilla  #BesanChilla #MooliKePatte
#HealthyBreakfast  #ChillaLovers #WinterSpecialRecipe #MooliMagic

#MooliKePatteKaChilla #HealthyChilla #ZeroWasteRecipe #GreenChilla  #WinterChilla #MooliPattaRecipe #WinterSpecialRecipe #RadishLeavesChilla 
#HealthyBreakfast #ChillaLovers #DesiChilla #BesanChilla 





इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

चॉकलेट : ऐसा स्वाद जो सभी को बना दे दीवाना (History of Chocolate)
चॉकलेट : ऐसा स्वाद जो सभी को बना दे दीवाना (History of Chocolate)
चॉकलेट की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये आपक�...
ख़ुशी और केक के अटूट रिश्ते की कहानी  (History of cake)
ख़ुशी और केक के अटूट रिश्ते की कहानी (History of cake)
ख़ुशी और मीठे का अटूट रिश्ता है। ख़ुशी म�...
Tifola - A healthy food tiffin service in Lucknow
Tifola - A healthy food tiffin service in Lucknow
Tifola delivers healthy meal to its consumers at very affordable price....