Order Now

दीपावली की खास मिठाई : रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi )

दीपावली की खास मिठाई : रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi )

टिफोला डेस्क 

दीपावली का त्योहार  मिठाई के बिना अधूरा माना जाता है।  वैसे तो दीपावली रौशनी का त्यौहार है लेकिन ये खुशी और स्वादिष्ट मिठाइयों का भी  प्रतीक है। इस मौके पर फ्रेश मिठाइयां बांटना और लजीज खाना विशेष महत्व रखता है। तो चलिए आज अपनी रसोई में दीपावली की सबसे खास मिठाई रसगुल्ला बनाते हैं।  ये बनाना बहुत ही आसान है। तो चलिए सामग्री नोट करिये। 

 

सामग्री (10-12 रसगुल्ले के लिए)

  • दूध : 1 लीटर (फुल क्रीम गाय का दूध )
  • नींबू : 1  (नीबू नहीं है तो 1 बड़ा चम्मच सिरका)
  • चीनी: 1.5 कप 
  • पानी: 4 कप
  • मैदा या अरारोट : 1 छोटा चम्मच ( छेना को बांधने के लिए)

रसगुल्ला बनाने की विधि

1. छेना तैयार करें

  • सबसे पहले छेना तैयार करते हैं।  इसके लिए गाय के दूध को एक भगोने में रखकर गैस पर चढ़ा दें। जब दूध में उबाल आ जाये तो गैस की आंच धीमी कर दें।  
  • अब दूध में थोड़ा -थोड़ा नींबू का रस या सिरका डालें और दूध चलाये। जब दूध पूरी तरह फट जाए और छेने से पानी पूरी तरह अलग हो जाए तो  गैस बंद कर दें।
  • अब एक मलमल का कपड़ा लें और फटे हुए दूध को छान लें। इसके पश्चात छेना को ठंडे पानी से अच्छे से धो लें ताकि नींबू की खटास निकल जाए।
  • इस प्रक्रिया के बाद मलमल के कपड़े को बांधकर 15-20 मिनट लटकाएं ताकि छेने में बचा पानी निकल जाए। रसगुल्ला बनाने के लिए छेना एक दम नरम और सूखा होना चाहिए।  

 

2.छेना को गूंथें

  • जब छेना से पानी निचुड़ जाये तो इसे कपड़े से निकालकर एक थाली में रखे और  5-7 मिनट तक अच्छे से गूंथें। छेने को तब तक गूंथे जब तक यह चिकना और मुलायम न हो जाए।
  • अगर छीना टूट रहा हो, तो इसमें 1 छोटा चम्मच मैदा या अरारोट मिलाएं। अब छेने से छोटे-छोटे बॉल बना लें। ध्यान रखें कि बॉल चिकने हों और उनमें दरार न हो।

 

3. चाशनी तैयार करें

  • अब चासनी की बारी। इसके लिए एक चौड़े बर्तन में डेढ़ कप  चीनी और 4 कप पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें। आंच मध्यम रहेगा।   
  • जब चाशनी उबलने लगे तो आप चाहे तो इसमें  इलायची का पाउडर मिला सकते हैं। आपको बता दें चाशनी को पतला रखना है। इसमें तार की जरूरत नहीं है। 
  • धीमी आंच पर चाशनी को उबलने दें।  अब इसमें तैयार छेने के बॉल को डाल दें और बर्तन का मुंह ढक दें।  
  • छेने को मध्यम आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं। इस बीच एक काम ये करना है कि बीच-बीच में चम्मच से छेने पर चाशनी डालते रहें ताकि बॉल अच्छे से फूल  जाएं।
  • थोड़ी देर में आप देखेंगे रसगुल्ले दोगुने आकार के हो जाएंगे और स्पंजी बन जाएंगे। इसके बाद गैस बंद कर रसगुल्ला को  ठंडा होने दें।
  • आप चाहे तो रसगुल्लों को चाशनी समेत ठंडा होने के लिए फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए रख सकते हैं । दरअसल रसगुल्ला ठंडा ही अच्छा लगता है।  

खास टिप्स

  • अच्छे और स्वादिष्ट रसगुल्ले के लिए हमेशा ताजा फुल क्रीम गाय का दूध  ही इस्तेमाल करें।
  • छेना को ज्यादा न निचोड़ें, वरना रसगुल्ले सख्त हो सकते हैं।
  • तीसरा चाशनी में पर्याप्त पानी रखें ताकि रसगुल्ले अच्छे से सोख लें।
  • यदि आप हेल्थ कौन्सियस हैं तो चीनी की जगह गुड़ की चाशनी बनाकर हेल्दी रसगुल्ला बना सकते हैं। 

 दोस्तों रसगुल्ला कोलकाता की दिवाली का गौरव है। दिवाली के दिन हर घर में आपको रसगुल्ला मिलेगा। तो आपभी इसे घर पर बनाकर अपने परिवार और मेहमानों को खुश कर सकते हैं। तो आप लोग  दीपावली की शुभकामनाओं के साथ इस मिठाई को बनाएं और उत्सव का आनंद लें!

शुभ दीपावली ! 

 

#dipawali #diwali2025 #shubhdiwali #dhanteras #shubhdhanteras #tifola #tifolafoodsurvice #rasgulla #sweet 

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि
पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि
सरसों का साग और मक्के की रोटी। पंजाब क�...
Best tiffin service for a personalized dining experience: Tifola
Best tiffin service for a personalized dining experience: Tifola
When it comes to finding a convenient and delicious meal, Tifola has become my go-to tiffin delivery...
Tifola: The Best Tiffin Delivery Service for Convenient, Quality Meals
Tifola: The Best Tiffin Delivery Service for Convenient, Quality Meals
Tifola provides healthy tiffins which taste good as well to care of your health and taste buds at th...