Order Now

दिन की शुरुआत करें इस हेल्दी ड्रिंक के साथ

दिन की शुरुआत  करें इस हेल्दी ड्रिंक के साथ

टिफोला डेस्क 

सुबह की शुरुआत हेल्दी तरीके से होती है तो पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। बहुत से लोग उठते ही बिस्तर पर चाय पी लेते हैं। खाली पेट चाय हेल्थ के लिए कितना हानिकारक है ये बहुत सारे रिसर्च में आ चुका है। इसलिए अब समय आ गया है पुराने दौर में लौटने का। हमारे बड़े बुजुर्ग जिस तरह अपनी दिनचर्या शुरू करते थे उसी तरह हमें भी करना पड़ेगा तभी हम इस प्रदूषण के माहौल में सर्वाइव कर पाएंगे। तो चलिए आज हम अपनी रसोई में एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक बनाते हैं जिससे हमारे पूर्वज अपने दिन की शुरुआत करते थे। जी हाँ, आज हम बनायेंगे हल्दी की चाय।  तो सबसे पहले नोट करते हैं सामग्री।  

सामग्री (2 कप चाय के लिए) 

  • कच्ची हल्दी - 1 इंच 
  • अदरक - 1 इंच  
  • काली मिर्च- 10 दाना  (कुटी हुई )
  • पानी - 500 ml 

हल्दी चाय बनाने की विधि 

  • गैस पर एक पैन में पानी डालकर मद्धम आंच पर चढ़ा दें। अब हल्दी और अदरक को खूब अच्छे से कूटकर पानी में मिला दें।  जब पानी उबलने लगे तो काली मिर्च डालकर गैस की आंच धीमी कर दें।  
  • अब चाय को धीमी आंच पर पकने दें। जब पानी 250 ml बच जाये तो गैस को बंद कर दें। अब चाय को दो कप में छान लें। 
  • हल्दी वाली हेल्दी चाय पीने के लिए बनकर तैयार है। जब ये चाय बिना मीठे के पी जाती है तो ये मेडिसिन का काम करती है। लेकिन बहुत से लोग हैं जिन्हे मीठा चाहिए ही चाहिए होता है। इसके लिए विकल्प है। 
  • चीनी तो आपको बिलकुल नहीं हाथ लगाना है। चीनी की जगह  आप इसमें गुड़ या शहद मिला सकते हैं।  और जब गुड़ या शहद मिला रहे हैं तो नीबू भी मिला सकते हैं। 
  • नीबू मिलने के बाद हल्दी वाली चाय खट्टी-मीठी चाय बन जाती है।  इसका स्वाद लाजवाब होता है। तो देर किस बात की है इसे आज ही अपने जीवन में शामिल कीजिये और अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत कीजिये। ये चाय आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। इसलिए सुबह-सुबह चाय पीने की आदत को बदलिए। 

#हल्दीचाय #हल्दीवालीचाय #हल्दीटी #हल्दीका_जादू #हल्दी_इम्यूनिटी #हल्दी_दूध_चाय #हल्दी_गोल्डनमिल्क #हल्दी_डिटॉक्स #हल्दी_स्वास्थ्य #हल्दी_चाय_रेसिपी 

#TurmericTea #GoldenMilk #HaldiTea #TurmericLatte #GoldenLatte #TurmericBenefits #AntiInflammatoryDrink #ImmunityBooster #AyurvedaTea #HealthyTea

#DetoxTea #MorningRitual  #GutHealth #NaturalRemedy #AntiViralTea #WinterWellness #AyurvedicDrink #TurmericPower #HealthyMorning #ImmunityDrink

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

पानी पूरी बनाने की विधि | Pani Puri Recipe in Hindi | Golgappa Recipe
पानी पूरी बनाने की विधि | Pani Puri Recipe in Hindi | Golgappa Recipe
पानी पूरी बनाने की विधि...
लो फील करते हैं तो घर पर बनाये देशी एनर्जी ड्रिंक (Desi Energy Drink Recipe in Hindi)
लो फील करते हैं तो घर पर बनाये देशी एनर्जी ड्रिंक (Desi Energy Drink Recipe in Hindi)
यदि आप थोड़ा सा काम करने के बाद थक जाते ह...
Stuffed Onion Paratha Recipe
Stuffed Onion Paratha Recipe
प्याज पराठा एक प्रसिद्ध भारतीय पारंप�...