Order Now

कुरकुरी भिंडी बनाने की विधि (Kurkuri bhindi recipe in hindi)

कुरकुरी भिंडी बनाने की विधि (Kurkuri bhindi recipe in hindi)

टिफोला डेस्क  

 

पराठा हो या चावल-दाल, इसके साथ कुरकुरी भिंडी मिल जाये तो क्या बात है। नाश्ते में पराठे के साथ कुरकुरी भिंडी और लंच या डिनर में चावल दाल के साथ कुरकुरी भिंडी बहुत अच्छी लगती है। फ़िलहाल अधिकांश लोगों को कुरकुरी भिंडी पसंद आती है। तो चलिए आज अपनी रसोई में पांच लोगों के लिए कुरकुरी भिंडी बनाते हैं। तो जानते हैं कुरकुरी भिंडी बनाने की विधि ।    (Kurkuri bhindi recipe in hindi)  ।  तो सबसे पहले जानते हैं पांच लोगों के लिए कितनी सामग्री चाहिए।  

 

सामग्री -

 

  • भिंडी - 500  ग्राम 
  •  
  • बेसन - 100 ग्राम 
  •  
  • चावल का आटा - 50 ग्राम 
  •  
  • हल्दी पाउडर - 1 चम्मच 
  •  
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  •   
  • अमचूर पाउडर -1 चम्मच 
  •   
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  •  
  • नमक- स्वादानुसार
  •  
  • अजवाइन- 1 चम्मच  
  •  
  • सरसो का तेल-आवश्यकतानुसार
  •  
  • हींग - 1 पिंच 

 

बनाने की विधि  

  • कुरकुरी भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छे से धुलकर एक सूखे कपड़े से पोछकर सुखा लें। इसके बाद लम्बाई में बड़े आकार में बीच से चीरा देते हुए काट लें। 
  • भिंडी को एक गहरे बर्तन में रखे और उसमे बेसन, चावल के आटे के साथ बाकी के मसालों और नामक को डालकर अच्छे से मिला लें। 
  • जब भिंडी पूरी तरह तैयार हो जाये तो गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें। गैस की आंच तेज रखें। जब तेल गर्म हो जाये तो उसमे भिंडी डालकर फ्राई करें।  
  • जब भिंडी सुनहरे रंग की हो जाये तो उसे निकाल लें। बाकी बची  हुई भिंडी को भी तल लें।  
  • भिंडी खाने के लिए रेडी हैं। अब आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से चाहे पराठे के साथ व चावल दाल के साथ खा सकते हैं। 

कुरकुरी भिंडी की रेसिपी आपको कैसी लगी। पसंद आयी हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।   

 

#bhindirecipes #vegan #bhindimaster #northindianfood #kurkuri #bhindikurkuri #mumbai #foodpics #picoftheday #opennow #crispy #mumbaifoodbloggers #freshfood #foodlover #homechef #cooking #snack #masalabhindi #instagram #snacks #crispybhindi #foodiesofinstagram #dubsmashindia #love #homecook #foodtalkindia #loveforfood #bloggersofindia #bloggersofinstagram #homefood

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

गन्ना चूसने के फायदों के बारे में कितना जानते हैं आप ?
गन्ना चूसने के फायदों के बारे में कितना जानते हैं आप ?
दरअसल गन्ना चूसना एक पुरानी परंपरा है,...
बड़े ही नहीं बच्चों की भी पसंदीदा डिश है पनीर पराठा (Paneer Paratha recipe in hindi)
बड़े ही नहीं बच्चों की भी पसंदीदा डिश है पनीर पराठा (Paneer Paratha recipe in hindi)
भारत में पराठे खाने का खूब चलन है। परा�...
फ्रेंच ऑमलेट रेसिपी  (French Omelette Recipe in Hindi)
फ्रेंच ऑमलेट रेसिपी (French Omelette Recipe in Hindi)
संडे हो या मंडे , खूब खाओ अंडे। ये हम सब �...