Order Now

हरा धनिया सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?

हरा धनिया सेहत के लिए कितना फायदेमंद है?

टिफोला डेस्क 

 

Coriander : हरा धनिया अपने बेजोड़ स्वाद और भीनी-भीनी खुशबू के लिए हर मौसम में डिमांड में रहता है। ये कितना लाभकारी है ये बहुत कम लोग जानते हैं। ये ना केवल हमारे खाने का टेस्ट बढ़ाता है, बल्कि यह अपने भीतर समेटे औषधीय गुणों  से हमारी हेल्थ को अच्छा रखता है। हम अपनी ज्यादातर नमकीन डिशेज में इसका यूज़  करते हैं, जो खाने को और लाजवाब बना देता है। 

धनिया की चटनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाहे पकी  सब्जियों को गार्निश करना हो, पराठे बनाना हों,  फ्राई दाल का स्वाद बढ़ाना हो या बैगन आलू या किसी भी चीज का भर्ता तैयार करना हो, हर डिश में हरी धनिया की नरम पत्ती अपना जादू बिखेर देता है। धनिया की ताजगी भरी खुशबू तो मूड तक तरोताजा कर देती है। तो चलिए हरे धनिया खाने के अनमोल फायदों के बारे में जानते हैं।

 

हरे धनिया के फायदे

  • पाचन को दुरुस्त करता है : हरा धनिया ना सिर्फ पेट दर्द से राहत दिलाता है बल्कि भूख न लगने पर भूख बढ़ाने में हेल्प करता है।
  • त्वचा के लिए फायदेमंद : यदि आप हरी धनिया का नियमित सेवन करते हैं तो ये रूखी त्वचा और एक्जिमा जैसी समस्याओं में छुटकारा दिलाता है।  
  • एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर: हरी धनिया एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक।
  • ऊर्जा बढ़ाए:  हरी धनिया एनर्जी लेवल बढ़ाता है।
  • ब्लड प्यूरीफायर :  ये खून को साफ़ करता है।   
  • नियंत्रित करता है वजन :  हरा धनिया वजन कंट्रोल कम करने में प्रभावी माना जाता है ।
  • जोड़ों के दर्द में देता है राहत : ये जोड़ों के pain and swelling से राहत दिलाता है।
  • इम्यूनिटी बूस्टर: ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • दिल को रखता है जवां : दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • थायरॉइड नियंत्रण: थायरॉइड को बैलेंस करने में सहायक।

 

हरे धनिया से बनने वाली चटनी 

 

1. धनिया-लहसुन की तीखी चटनी

 

  • धनिया लहसुन की चटनी बनाना बहुत आसान है। ये कुछ मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। इसके लिए फ्रेश धनिया की पत्तियों को बारीक काट लें, फिर इसमें इमली का गूदा  (बीज निकालकर), गार्लिक, हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर पीस लें। हो गया तैयार हरी  धनिया की चटनी!

 

2.धनिया-पुदीना चटनी

 

  • अधिकांश लोगों को धनिया पुदीना की चटनी बहुत पसंद आती है।  ये भी चुटकियों ने बनकर तैयार होती है। इसके लिए धनिया और पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धुलकर काट लें। अब मिक्सर में पत्तियों के साथ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, काला नमक और सेंधा नमक डालकर पीस लें। अब अपने हिसाब से इसमें नीबू का रस मिलकर सर्व करें।  

 

3. धनिया का पराठा

 

  • धनिया पराठा, धनिया की चटनी और चाय के साथ बहुत टेस्टी लगती है। इसे बनाना बहुत आसान है। इसके लिए गेहूं के आटे में बेसन, चने का सत्तू, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाकर आटा गूंथ लें। इसे गोल लोई बनाकर स्वादिष्ट पराठे तैयार करें।

निष्कर्ष

दोस्तों, एक बात तो तय है कि हरा धनिया न केवल आपके खाने का टेस्ट  बढ़ाता है, बल्कि हेल्थ को भी एनेर्जी देता है। इसलिए इसे अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें। धनिया का सेवन जरूर करें।  चाहे चटनी बनाकर खाये या सब्जी दाल में गार्निश करके।  आज ही ट्राई करें और फर्क महसूस करें!

#HaraDhaniya
#Coriander
#Dhaniya
#GreenCoriander
#HealthyHerbs
#IndianSpices
#HerbLovers
#HealthyEating
#DhaniyaRecipe
#FreshHerbs
#IndianCooking
#NaturalRemedies
#Superfood
#HomeCooking
#HerbalBenefits

#tifolafoodsurvice 















इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

The Need for Healthy Food Tiffin Services
The Need for Healthy Food Tiffin Services
A healthy food tiffin service in Lucknow ...
बथुवा दाल (सगपहिता) बनाने की विधि  Bathua Dal (Sagpahita) recipe in Hindi
बथुवा दाल (सगपहिता) बनाने की विधि Bathua Dal (Sagpahita) recipe in Hindi
सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है और बा�...
चॉकलेट : ऐसा स्वाद जो सभी को बना दे दीवाना (History of Chocolate)
चॉकलेट : ऐसा स्वाद जो सभी को बना दे दीवाना (History of Chocolate)
चॉकलेट की सबसे बड़ी खूबी ये है कि ये आपक�...