Order Now

Navratri Special- मखाना खीर की रेसिपी ( Makhana Kheer recipe in Hindi)

Navratri Special- मखाना खीर की रेसिपी ( Makhana Kheer recipe in Hindi)

टिफोला डेस्क 

 

हिन्दू धर्म में नवरात्रि व्रत का बहुत ही महत्व है। साल में दो बार नौ दिन की नवरात्रि पड़ती है। इस अवसर पर माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस मौके पर माता को प्रसन्न करने के लिए लोग उपवास भी रखते हैं। बहुत से लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं तो बहुत से लोग पूरे 9 दिन उपवास करते हैं।  अब 9 दिन उपवास करना है तो खाने पीने का इंतजाम तो करना ही पड़ेगा। जैसा कि हम जानते हैं व्रत में खाने का बहुत कम विकल्प होता है,  तो जो विकल्प मौजूद है उसमे से एक है मखाना । व्रत में लोग मखाने की नमकीन के साथ और भी कई तरीके से यूज़ करते हैं।  तो आज हम भी अपनी रसोई में मखाने  की खीर बनाते हैं।  तो सबसे पहले इसके लिए सामान लिख लेते हैं।  

 सामग्री

  •  कप मखाना- 1 कप 

 

  • लीटर दूध- 1 लीटर 

 

  • चीनी- स्वादानुसार 

 

  • घी- 1 छोटा चम्मच

 

  • इलायची पाउडर- ½ चम्मच

 

  • काजू, बादाम, पिस्ता - 2-3 चम्मच कटे हुए 

 

  • कुछ केसर के धागे (वैकल्पिक)

मखाना खीर  बनाने की विधि 

  • गैस पर एक कढ़ाई में घी गरम करें और मखाना को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

 

  • मखाना भुन जाये तो उसे निकालकर एक तरफ रख दें।

 

  • गैस पर एक पैन में दूध गरम करें। दूध में उबाल आ जाए तो भुने हुए मखाने डाल दें।

 

  • गैस की आंच धीमी कर दें और दूध और मखाना को 15-20 मिनट तक पकाएं। 

 

  •  जब मखाना नरम हो जाये और दूध गाढ़ा हो जाये तो उसमे चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

 

  • इसके बाद कटे हुए मेवे और केसर के धागे डालकर अच्छी तरह मिला लें।

 

  • खीर को गरम या ठंडा परोसें।

#navratrispecial #navratri #dushhera #tifola #jaimatadi #jaishreeram #jaimadurga #kolkatanavratri  

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Stuffed Onion Paratha Recipe
Stuffed Onion Paratha Recipe
प्याज पराठा एक प्रसिद्ध भारतीय पारंप�...
कॉर्न सूप बनाने की विधि (Corn soup recipe in Hindi)
कॉर्न सूप बनाने की विधि (Corn soup recipe in Hindi)
सर्दियों में गरम-गरम सूप मिल जाये वो भ�...
तिल के लड्डू बनाने की आसान विधि (Sesame seed ladoo recipe in Hindi)
तिल के लड्डू बनाने की आसान विधि (Sesame seed ladoo recipe in Hindi)
सर्दियों में तिल (Sesame Seeds) के लड्डू की डिम�...