Order Now

घर पर ऐसे बनाये जापानी सुशी

घर पर ऐसे बनाये जापानी सुशी

टिफोला डेस्क 

 

जापान के सबसे फेवरेट स्नेक्स में से एक है सुशी। लेकिन अब ये जापान तक सिमट कर नहीं रह गई है। जापान की सीमा पारकर सुशी दुनिया के अमूमन देशों में पहुंच गई है। लोग चाव से इसे खा रहे हैं। तो चलिए आज हम अपने किचन में जापानी सुशी बनाते हैं। चूंकि ये जापान का डिश है तो आपको लगता होगा इसे बनाना कठिन होगा लेकिन ऐसा नहीं है। ये आराम से बनने वाली डिश है। तो चलिए जानते हैं सरल और स्वादिष्ट सुशी रोल बनाने की विधि। सबसे पहले सामग्री जानते हैं-  

 

चावल के लिए:

  • 1 कप छोटा दाना चावल
  • डेढ़ कप पानी
  • चावल का सिरका (Rice Vinegar) २ चम्मच 
  • चीनी 1 चम्मच
  • नमक स्वादानुसार 

 

फिलिंग  के लिए सामग्री :

 

  • आधा खीरा (लंबी, पतली स्ट्रिप्स में कटा हुआ)
  • एवोकाडो आधा पीस  (लंबी, पतली स्ट्रिप्स में कटा हुआ)
  • एक गाजर (पतली, लंबी स्ट्रिप्स में कटी हुई, आप चाहें तो थोड़ा पका सकते हैं)
  • पसंद के अनुसार उबला हुआ झींगा, क्रैब स्टिक या स्मोक्ड सैल्मन
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च 

 

यह भी पढ़े - कैसे हुई थी बर्गर खाने की शुरुआत?  

अन्य सामग्री:

  • नोरी शीट्स जिसे सूखे समुद्री शैवाल की शीट भी कहा जाता है 
  • बांस की चटाई 
  • सोया सॉस (परोसने के लिए)
  • वसाबी (Wasabi)
  • अचार वाला अदरक 

 


 

बनाने की विधि

सबसे पहले सुशी चावल तैयार करना है।  इसके लिए राइस  को अच्छी तरह से धो लें और जब पानी साफ हो जाये इसे अलग रख लें। उसके पश्चात चावल और पानी को एक बर्तन में डालें और उबाल लें। चावल धीमी आंच पर ढककर पकायें। 10-15 मिनट तक धीमी आँच पर पकने दें, जब तक कि सारा पानी सोख न ले। इसके बाद आंच बंद कर दें और चावल को 10 मिनट तक ढका रहने दें। इस दौरान आप एक कटोरी लें और उसमे चावल का सिरका, चीनी और नमक मिलाएं जब तक कि चीनी घुल न जाए। इस मिश्रण को पके हुए चावल में धीरे-धीरे मिलाएं। चावल को ज्यादा मसलना नहीं है। बस मिला देना है।  

यह भी पढ़े - कहां से आई इडली ? 

कैसे बनाएं सुशी रोल 

सबसे पहले बांस की चटाई बिछा लें और उस पर एक नोरी शीट रखें, चिकनी तरफ नीचे की ओर। उस शीट पर चावल को समान रूप से फैलाएं, शीट के ऊपरी किनारे पर लगभग 1 इंच जगह छोड़ दें। उसके बाद राइस पर पतली-पतली स्ट्रिप्स में कटी हुई सब्जियाँ और अपनी पसंद की फिलिंग रखें।इसके पश्चात चटाई की मदद से नोरी शीट को धीरे-धीरे रोल करना शुरू करें। रोल को कसकर लपेटें ताकि वह टूट न जाए। जब रोल पूरा हो जाये तो इसे कुछ मिनटों के लिए रहने दें ताकि वह सैट हो जाए।

कुछ देर बाद एक तेज चाकू से रोल को अपने पसंद के छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इस दौरान आपको एक काम करना है। हर बार काटने से पहले चाकू को गीले कपड़े से पोंछ लें ताकि वह चिपके नहीं। सुशी को सोया सॉस, वसाबी और अचार वाले अदरक के साथ परोसें। हाँ आप सुशी में अपनी पसंद के अनुसार चिकन, पनीर, या कोई और सब्ज़ी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tifola is providing all type of food home delivery service
Tifola is the Best food delivery app
You always find Tifola in google search if you search Tiffin service near me, Food delivery service near me, home made food near me, breakfast service near me, breakfast home delivery near me, tiffin service in Lucknow etc..
Tifola also deliver healthy and light food for senior citizens.
Tifola is going to start Indian food delivery in America, China, Australia, Singapore, Canada, Africa and other countries. 
Tifola is also going to start Indian food delivery in England, Britain and other European countries.
 

 







इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Importance of a Balanced diet for human body
Importance of a Balanced diet for human body
Lets talk about the importance of a balanced diet for human body...
Tiffin delivery service in Lucknow- Tifola
Tiffin delivery service in Lucknow- Tifola
Tifola provides healthy tiffins which taste good as well to care of your health and taste buds at th...
इस तरीके से बनाये कच्चे केले के कोफ्ते  । Raw Banana Kofta Curry | Kele ka Kofta Banane ki Vidhi
इस तरीके से बनाये कच्चे केले के कोफ्ते । Raw Banana Kofta Curry | Kele ka Kofta Banane ki Vidhi
कच्चे केले से तरह-तरह के व्यंजन बनते ह�...