Order Now

गाजर का हलवा देसी स्टाइल में (Gajar Halwa Recipe in Hindi)

गाजर का हलवा देसी स्टाइल में  (Gajar Halwa Recipe in Hindi)

टिफोला डेस्क 

सर्दी का मौसम हो और गाजर का हलवा ना बने ऐसा हो ही नहीं सकता. लोग गाजर के हलवे के लिए सर्दियों का इंतजार करते हैं। ये सच भी है सर्दियों का असली मजा तो गाजर के हलवे में ही है। गाजर के हलवे की रेसिपी ट्रेडिशनल है।  कोई दूध में पकाकर और घी में भूनकर बनाता है तो कोई मावा डालकर। कुल मिलकर चाहे जैसे बनाओ, खाने में होता है मजेदार। तो चलिए हम लोग  भी गाजर का हलवा बनाते हैं, लेकिन देशी स्टाइल में, बिना किसी शॉर्टकट के । 

गाजर का हलवा बनाने में थोड़ा समय लगता है। हम 4 से 5 लोगों के लिए बनाएंगे।  इसे बनाने में करीब डेढ़ घंटे लगेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं। सबसे पहले नोट करते हैं सामग्री। 

 सामग्री (4-5 सर्विंग्स के लिए) 

लाल गाजर – 1 किलो (अच्छे से धोकर छील लें)

फुल क्रीम दूध – 1 लीटर

शुगर – 200-250 ग्राम (स्वाद अनुसार)  

देसी घी – 4-5 बड़ा टेबल स्पून

इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच

गार्निशिंग के लिए मेवा 

काजू – 10-12 (टुकड़ों में)

बादाम – 10-12 (पतले स्लाइस)

पिस्ता – 8-10 (पतले स्लाइस)

किशमिश – एक मुट्ठी 

गाजर का हलवा बनाने की विधि

 
  1. सबसे पहले गाजर को अच्छे से धोकर छील लें। फिर गाजर को  कद्दूकस कर लें।  गाजर को मोटा कद्दूकस करें, बारीक नहीं।  मोटा होने से हलवे में अच्छा टेक्सचर आता है।
  2. अब एक मोटे तले की कढ़ाई या नॉन-स्टिक पैन में 3 टेबल स्पून घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो  कद्दूकस की हुई गाजर डालें और मध्यम आंच पर इसे  10-12 मिनट तक भूनें। आपको इतना भूनना है जब तक गाजर का कच्चापन ना निकल जाये। जब गाजर से हलकी खुशबू आने लगे तो समझ जाइये कच्चापन ख़त्म हो गया है। गाजर को चलाते रहें वरना जल सकती है।
  3. अब गाजर में दूध डाल दें और गैस की आंच तेज कर दें ताकि उबाल आए। उबाल आने के बाद गैस की आंच को मध्यम कर दें और धीरे-धीरे पकने दें। गाजर को बीच-बीच में चलाते रहें। आप देखेंगे दूध गाढ़ा होता जाएगा और गाजर उसमें अच्छे से पक जाएगी। इस सब में करीब 45 मिनट से 1 घंटा लगेगा। आप धैर्य रखें – यही असली स्वाद का राज है!
  4. जब हलवे का दूध काफी गाढ़ा हो जाए और गाजर पूरी तरह सॉफ्ट हो जाए, तब इसमें चीनी डालें। चीनी डालते ही हलवा फिर से  थोड़ा पतला हो जाएगा क्योंकि चीनी पिघलेगी तो पानी छोड़ेगी)। अब हलवे को फिर मध्यम आंच पर पकाएँ और चलाते रहें। 15-20 मिनट में हलवा गाढ़ा हो जाएगा और कढ़ाई छोड़ने लगेगा।
  5. अब गार्निशिंग की बारी है। इसके लिए अलग से एक छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून घी गर्म करें और उसमे काजू, बादाम, किशमिश डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें।  इसे निकाल लें और इसे दो भाग में बाँट लें। आधा मेवा हलवे में मिला दें, और आधा गार्निशिंग के लिए बचा लें। लगे हाथ  इलायची पाउडर ही डालें और  अच्छे से मिलाएँ। बाकी बचा घी (1 टेबल स्पून) ऊपर से डालकर 2-3 मिनट और भून लें – इससे रिच फ्लेवर आएगा।
  6. हलवा तैयार है।  ऊपर से बचे मेवे से गार्निशिंग कर इसे सर्व करें। आप हलवे को वनीला आइसक्रीम या रबड़ी के साथ और भी सर्व कर सकते हैं।  यकीन मानिये खाने में बहुत मजा आएगा।  
  • #GajarKaHalwa #गाजरकाहलवा #WinterDessert #DesiSweets

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Lentil Soup Recipes
Lentil Soup Recipes
Lentil Soup Recipes in Hindi...
Best Tiffin Delivery Service in Lucknow- Tifola
Best Tiffin Delivery Service in Lucknow- Tifola
Tifola provides healthy tiffins which taste good as well to care of your health and taste buds at th...
पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि
पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि
सरसों का साग और मक्के की रोटी। पंजाब क�...