Order Now

कॉर्न सूप बनाने की विधि (Corn soup recipe in Hindi)

कॉर्न सूप बनाने की विधि (Corn soup recipe in Hindi)

टिफोला डेस्क 

सर्दियों में गरम-गरम सूप मिल जाये वो भी होटल जैसा तो क्या बात है। आपने देखा होगा होटल का सूप कितना स्वादिष्ट और सुन्दर होता है। खासकर सूप का टेक्सचर। अमूमन घरों में लोग सूप बनाते है तो वो ना तो उतना टेस्टी होता है और ना ही दिखने में सुन्दर। सूप गाढ़ा नहीं होता। तो चलिए आज हम होटल जैसा सूप बनाते हैं वो कॉर्न का।कॉर्न का सूप बच्चे से लेकर बड़े सभी पसंद करते हैं।  तो चलिए शुरू करते हैं।  सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।   

कॉर्न सूप बनाने की सामग्री 

  • स्वीट कॉर्न – 1 कप (उबले हुए)
  • पानी या वेजिटेबल स्टॉक – 2 कप
  • मक्खन – 1 चम्मच
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा)
  • लहसुन – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा)
  • कॉर्नफ्लोर – 1 चम्मच  
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – ½ चम्मच पिसी 
  • हरा प्याज़ – 1–2 चम्मच (कटा हुआ, वैकल्पिक)
  • गाजर - दो चम्मच बारीक कटा हुआ 

 

ये भी पढ़े : पूर्वांचल स्टाइल में सरसों का साग बनाने की विधि
ये भी पढ़े :  टमाटर का सूप बनाने की विधि ( Tomato soup recipe in Hindi)

ये भी पढ़े :  चुकंदर का हलवा बनाने की विधि (Beetroot halwa recipe in Hindi)


सूप बनाने की विधि

  • सबसे पहले कॉर्न को उबाल लें और फिर कॉर्न में से आधे दाने को मिक्सी में थोड़ा दरदरा पीस लें। 
  • अब गैस पर कढ़ाही या पैन चढ़ाये और उसमे मक्खन डालकर गरम करें। मक्खन मेल्ट हो जाये तो अदरक-लहसुन डालकर हल्का भूनें।
  • अब पिसा कॉर्न, हरा प्याज , बारीक कटे गाजर और बचे हुए साबुत कॉर्न दाने और पानी/स्टॉक डालकर उबाले।  
  • सूप में जब उबाल आ जाये तो कॉर्नफ्लोर को 2 चम्मच पानी में घोलकर सूप में डालें। कॉर्नफ्लोर से सूप में गाढ़ापन आता है।  
  • अब सूप को धीमी आंच पर 5–7 मिनट पकाएँ, इसे लगातार चलाते रहें।
  • अब सूप में नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएँ। सूप सर्व के लिए तैयार है।
  • अब सूप में ऊपर से हरा प्याज़ डालकर गरम-गरम सर्व करें।

टिप्स

  • यदि सूप ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमे थोड़ा पानी मिला लें।
  • यदि बच्चों के लिए बना रही हैं तो काली मिर्च कम रखें।
  • यदि सूप को चाइनीज़ स्टाइल में चाहती हैं तो थोड़ा सोया सॉस और सिरका मिला सकती हैं।  

#CornSoup #SweetCornSoup #SoupLovers #HealthySoup #VegSoup #HomemadeSoup #EasyRecipe #WinterFood

#IndianFood #DesiFood #FoodieIndia #IndianRecipes #GharKaKhana #FoodReelsIndia #ReelsIndia

#FoodReels #InstaFood #FoodPhotography #ViralFood #TrendingReels #HealthyEating #ComfortFood

#कॉर्नसूप #सर्दियोंकाखाना #हेल्दीखाना #घरकाखाना #SoupSeason



इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

छठ स्पेशल ठेकुआ (खजूर) :  क्रिस्पी चाहिए तो इस ट्रिक को आजमाए
छठ स्पेशल ठेकुआ (खजूर) : क्रिस्पी चाहिए तो इस ट्रिक को आजमाए
छठ का व्रत करने वाला हर इंसान इस गीत से ...
Best Tiffin Service- Tifola
Best Tiffin Service- Tifola
Tifola बना खाने की समस्याओ का समाधान...
क्या आप भी खाली पेट तुलसी की चाय पीते हैं?
क्या आप भी खाली पेट तुलसी की चाय पीते हैं?
प्रकृति ने हमें अच्छी जिंदगी जीने के ल...