Order Now

दिवाली : घर पर बनाएं ड्राई गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)

दिवाली :  घर पर बनाएं ड्राई गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)

टिफोला डेस्क 

दिवाली, रौशनी और ख़ुशी का त्यौहार है और हमारे यहाँ ख़ुशी मतलब मिठाई। ख़ुशी सेलिब्रेट करने के लिए मिठाई होना कम्पलसरी है। इसलिए दिवाली में  मिठाई न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता! हिन्दू धर्म में दिवाली सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। गरीब हो या अमीर हर इंसान अपने हैसियत के हिसाब से त्यौहार मनाता है।  कोई काजू कतली और मेवा बाइट खरीदता है तो कोई बूंदी के लड्डू। कोई गुड़ की मिठाई बना लेता है। तो चलिए दिवाली के खास मौके पर हम भी अपने रसोई में बहुत ही डिमांडिंग मिठाई बनाते हैं। ये ऐसी मिठाई है जिसे हर कोई पसंद करता है और ये बनाना भी बहुत आसान है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं हर दिल अजीज गुलाब जामुन की। बहुत सारी महिलाएं आजकल घर पर ही होममेड स्वीट्स बनाना पसंद करती हैं,  ताकि स्वाद के साथ-साथ शुद्धता भी बनी रहे। तो चलिए दिवाली के खास मौके पर ड्राई गुलाब जामुन बनाते हैं। इसके लिए सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

 

ड्राई गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री

 

  • मिल्क पाउडर – 2 कप
  • मैदा -  ¼ कप
  • बेकिंग पाउडर –आधा छोटा चम्मच
  • देशी घी – 1 छोटा चम्मच
  • दूध –आधा कप 
  • चीनी – ढाई कप
  • पानी – 1 कप
  • केसर – रेशे
  • इलायची पाउडर – आधा चम्मच
  • नींबू –1 
  • नारियल – सूखा बुरादा 

 

गुलाब जामुन बनाने की विधि 

 

1 . मिश्रण बनाए 

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मिल्क पाउडर, मैदा, बेकिंग पाउडर और घी डालकर अच्छे से मिलाये। जब सारी सामग्री अच्छे से मिल जाये तो दूध डालकर हल्का-सा गूंध लें। अब इसे ढक कर दस  मिनट तक रख दें।

 

2 . इस तरह बनाये चाशनी 

सबसे पहले  एक पैन में चीनी और पानी डालें और साथ में ही केसर के कुछ रेशे डालकर 5 मिनट तक उबालें। उबाल आने के बाद गैस की आंच कम कर दें  . धीमी आंच पर चाशनी को उबलने दें। जब चाशनी में एक तार बनने लगे तो इलायची पाउडर और नींबू का रस मिला दें। 

 नींबू का रस इसलिए मिलाया जाता है ताकि चाशनी जमे नहीं। 

3.तैयार करें गुलाब जामुन 

चाशनी तैयार हो चुकी है तो अब गुलाम जामुन बनाते हैं। आटा हमने पहले ही गूथ के रखा था।  उसे लेते हैं और उससे छोटी-छोटी लोईया काट लेते हैं।  इन लोई से छोटे -छोटे बॉल बना लें।  ध्यान रहे बॉल में कोई दरार न हो। गैस पर कढ़ाही चढ़ाये और उसमे घी डालकर गरम करें। घी गरम हो जाये तो गैस की आंच मध्यम कर दें। अब बाल को घी में डालकर धीरे-धीरे चलाते हुए सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें। 

जब बॉल एकदम सुनहरा हो जाये तो उसे घी से बाहर निकाल लें और उसे चाशनी में डुबो दें।  सारे बॉल को चाशनी में डालकर दो घंटे के लिए ढककर छोड़ दें, ताकि गुलाब जामुन चाशनी को अच्छे से सोख लें।दो घण्टे बाद जब आप गुलाब जामुन को देखेंगे तो उसकी साइज दोगुनी हो चुकी होगी।  

4.अब करें ड्राई 

गुलाब जामुन को चाशनी से अलग निकाल लें। आपको कोशिश करनी है की चाशनी से जामुन को छान लें।  जब गुलाब जामुन से चाशनी टपकना बंद हो जाये तो उसे नारियल के बुरादे में लपेट दें।  इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
एक बार और आप चाहें तो गुलाब जामुन पर पिस्ता, पिस्ता या गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश भी कर सकती हैं। ये मिठाई एक महीने तक फ्रिज में आसानी से स्टोर किया जा सकता है।  

 

#DIPAWALI #diwali #diwalifestival #diwalisweets #gulabjamun #happydiwali #diwaliinindia #jaimalaxmi #dhanteras #tifolafoodsurvice #tifola #diwaliinsingapore #diwaliinaustrelia 

 






इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

दीपावली की खास मिठाई : रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi )
दीपावली की खास मिठाई : रसगुल्ला (Rasgulla recipe in hindi )
दीपावली का त्योहार मिठाई के बिना अधूर...
Tifola: The Best Tiffin Delivery Service for Convenient, Quality Meals
Tifola: The Best Tiffin Delivery Service for Convenient, Quality Meals
Tifola provides healthy tiffins which taste good as well to care of your health and taste buds at th...
Tifola: The Best Tiffin Service in Lucknow for Fresh and Customizable Meals
Tifola: The Best Tiffin Service in Lucknow for Fresh and Customizable Meals
In the bustling city of Lucknow, finding a reliable and delicious tiffin service can be a challenge....