Order Now

पानी पूरी की जान पुदीने का पानी (Pani puri pudina ka paani recipe in hindi)

पानी पूरी की जान पुदीने का पानी (Pani puri pudina ka paani recipe in hindi)

टिफोला डेस्क 

 

भारत में पानीपूरी कितनी फेमस है ये हम सभी जानते हैं। भारत का शायद ही कोई राज्य होगा जहाँ पानी पूरी ना मिलता हो। हां ये हो सकता है वहां इसको किसी और नाम से बुलाया जाता हो। जैसे उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इसे पानी के बताशे कहा जाता है तो महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में इसे पानी पूरी कहा जाता है। वहीँ दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में इसे गोलगप्पा बुलाया जाता है तो बिहार, झारखण्ड और झारखण्ड में पुचका नाम से प्रसिद्ध है।


यह भी पढ़े - कहां से आई लजीज बिरयानी, क्या है इसकी कहानी?

 

 इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल के कुछ जगहों पर इसे गुपचुप भी कहा जाता है। गुपचुप नाम   ओडिशा, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में भी फेमस है।  पूर्वोत्तर में असम और कुछ जगहों पर इसे टिक्की-फुचका कहा जाता है।  तो कुल मिलाकर राज्य कोई भी हो पानी पूरी हर जगह मौजूद है।  वैसे तो पानी पूरी के लिए कई तरह का पानी बनाया जाता है लेकिन लोग सबसे ज्यादा पुदीने का पानी पसंद करते हैं। इसीलिए तो पुदीने के पानी को पानी पूरी की जान कहा जाता है। तो चलिए अपनी रसोई में  पुदीने के पानी बनाते हैं।   पुदीने के पानी  रेसिपी बहुत ही आसान है। तो चलिए जानते हैं पुदीने का पानी बनाने की विधि। सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

सामग्री  (4–5 लोगों के लिए)

  • पुदीने की ताज़ी पत्तियाँ – 1 कप
  • हरा धनिया - आधा कप 
  • हरी मिर्च - जरुरत के हिसाब से 
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • नींबू – 1
  • काला नमक – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • इमली – 50 ग्राम ( बनाने के 4 घंटे पहले भिगो दें ) 
  • ठंडा पानी –1 लीटर

यह भी पढ़े - चॉकलेट : ऐसा स्वाद जो सभी को बना दे दीवाना (History of Chocolate)

पानी बनाने की  विधि

  • सबसे पहले पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और अदरक को अच्छे से धो लें।  उसके बाद इन सबको मिक्सर में डालकर अच्छे से पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।  
  • इसके बाद भिगोये गए इमली से उसका गूदा निकाल लें। इस गूदे को पुदीना और धनिया के पेस्ट में अच्छे से मिला दें। इसके अलावा इसमें नीबू का रस , काला नमक , भुना जीरा और चाट मसाला अच्छे से मिलाये और इसमें जरुरत के हिसाब से पानी मिलाये।    

 

यह भी पढ़े -  कैसे हुई थी बर्गर खाने की शुरुआत?

  • पानी को टेस्ट कर लें और अपनी जरुरत के हिसाब से नमक, मसाला या नीबू बढ़ा सकते हैं। इसके बाद इस पानी को दो घंटे के लिए फ्रिज में डाल दें।  जब पानी ठंडा हो जाये तो इसे पानी पूरीमें मटर के साथ परोसे।
  • तो आपने देखा कितना आसान हैं पानी पूरी का पानी का तैयार करना। आपके घर में गेस्ट आ रहे हो तो आप इसे घर में बनाकर सर्व कर सकते हैं। आप बाजार से पानी पूरी ले आएं और घर पर साफ़ सुथरा पानी बना लें।  

 

यदि आपको पानी पूरी की ये रेसिपी पसंद आई हो तो इसे और लोगों के साथ शेयर कीजियेगा।  

 

#panipoori #panipuri #golgappe #streetfood #food #panipurilovers #yummy #poori #healthyfood #favorite #test #pure #hygienic #nirpoori #bestfastfood #bakery #girls #surat #gujarat #viral #gujrat #hygiene #student #streetstyle #foodie #indianfood #restaurant #foodphotography #deliciousfood #appetizer #deliciouseats #foodiefavorites #southindianfoodnearme #authenticflavors #spicydelights #grubhub #deliciousdelights #foodiefiesta #flavorfuleats #savorytreats #onlinedelivery #hyderabadhouse #southindianfood #southindianrestaurant #specialbiryani #livechaat #hyderabadhouseframingham #foodblogger #biryanioffers #specialbiryanioffers #volunteerkitchen #golgappa #foodlove #foodieparadise #streetfoodcarering #familyfriendlydinein #familydinein #familydining #halalfoodcatering #authenticcuisine


इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

सिंघाड़ा : सेहत का खजाना
सिंघाड़ा : सेहत का खजाना
सिंघाड़ा सुपरफूड : प्रकृति ने हमें बेह�...
Tiffin delivery service in Lucknow- Tifola
Tiffin delivery service in Lucknow- Tifola
Tifola provides healthy tiffins which taste good as well to care of your health and taste buds at th...
Lentil Soup Recipes
Lentil Soup Recipes
Lentil Soup Recipes in Hindi...