Order Now

Navratri Special - साबूदाना खिचड़ी (Sabudana Khichdi recipe)

Navratri Special - साबूदाना खिचड़ी  (Sabudana Khichdi recipe)

टिफोला डेस्क 

 

हिन्दू धर्म में नवरात्रि व्रत का बहुत ही महत्व है। साल में दो बार नौ दिन की नवरात्रि पड़ती है। इस अवसर पर माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस मौके पर माता को प्रसन्न करने के लिए लोग उपवास भी रखते हैं। बहुत से लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखते हैं तो बहुत से लोग पूरे 9 दिन उपवास करते हैं।  अब 9 दिन उपवास करना है तो खाने पीने का इंतजाम तो करना ही पड़ेगा। जैसा कि हम जानते हैं व्रत में खाने का बहुत कम विकल्प होता है,  तो जो विकल्प मौजूद है उसमे से एक है साबूदाना। व्रत में लोग साबूदाना की बहुत साड़ी चीजे बनाकर खाते हैं। तो आज हम भी अपनी रसोई में साबूदाने के कुछ आइटम बनाते हैं। तो सबसे पहले साबूदाने की खिचड़ी बनाते हैं और इसके लिए सामान लिख लेते हैं।  

 

साबूदाना खिचड़ी सामग्री

 

-साबूदाना - 250 ग्राम 

 

-मूंगफली के दरदरे दाने - आधा कटोरी

 

-आलू - दो बड़े उबले 

 

-जीरा - आधा चम्मच

 

-हरी मिर्च- 2 -3 बारीक कटी हुई 

 

-काली मिर्च- आधा चम्मच 

 

-सेंधा नमक-  स्वादानुसार

 

-नीबू और हरा धनिया 

 

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि 

 

-साबूदाना की खिचड़ी बनाना चाह रहे हैं तो उसे चार घंटे के लिए भिगो दें। जब साबूदाना अच्छे से भीग जाये तब इसे बनाना शुरू करें।  

 

-सबसे पहले आलू को छील कर उसे छोटे-छोटे टुकड़े कर लें  . 

 

-गैस पर एक कढ़ाई में घी गरम करें। जब घी गरम हो जाये तो उसमें जीरा डाले।  जीरा चटकने लगे तो कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। हरी मिर्च भुन जाये तो उसमे आलू डालकर थोड़ा सुनहरा होने तक भून लें। 

 

-आलू अच्छे से सिक जाये तो उसमे साबूदाना और दरदरी मूंगफली डालकर अच्छे से चलाकर ढक दें।  पांच मिनट बाद ढक्कन हटाए और इसमें काली मिर्च, नमक डालकर अच्छे से चलाये। इसके पश्चात इसे धीमी आंच पर ढककर पांच मिनट के लिए धीमी आंच पर छोड़ दें। 

 

-पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें और साबूदाना में अपने हिसाब से नीबू निचोड़ कर अच्छे से मिला लें। इसके पश्चात इसे धनिया की पत्ती से सजा दें।  

 

-तो तैयार है लाजवाब साबूदाना खिचड़ी (sabudana khichadi)। अब आप इसे चाय के साथ खा सकते हैं।

 

जरूरी टिप- आप चाहे तो इसमें टमाटर का यूज़ कर सकती है।  

 

#tifola #tifoladesk #tifolafoodsurvice #navratri #navratrivart #navratrispecial #sabudanakhichdi #sabudana #sabudanavada #foodie #food #foodphotography #indianfood #foodblogger #healthyfood #foodstagram #foodporn #instafood #yummy #foodlover #homemade #fasting #foodies #fastingfood #tasty #sabudanarecipe #breakfast #sabudanawada #sago #vratkakhana #sabudanakhichadi #maharashtrianfood #desifood #vrat #maharashtra #bhfyp

 

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Best Tiffin Delivery Service in Lucknow- Tifola
Best Tiffin Delivery Service in Lucknow- Tifola
Tifola provides healthy tiffins which taste good as well to care of your health and taste buds at th...
How to make healthy and tasty Sprouts?
How to make healthy and tasty Sprouts?
Certainly! Sprouts are not only nutritious but also delicious. Here are a few healthy and tasty spro...
घर पर ऐसे बनाये जापानी सुशी
घर पर ऐसे बनाये जापानी सुशी
जापान की सीमा पर कर सुशी दुनिया के अमू�...