Order Now

सिर्फ दो चीजों से पाए पुराने बर्तनों की गायब हो चुकी चमक

सिर्फ दो चीजों से पाए पुराने बर्तनों की गायब हो चुकी चमक

टिफोला डेस्क 

रसोई  बहुत ही महत्वपूर्ण जगह है। रसोई मंदिर की  तरह पूजनीय है। इसलिए  रसोई की नियमित साफ़-सफाई होती है। साफ़ सुथरा रसोई अच्छे सेहत की गारंटी होती है। रसोई से जुड़ी हर चीज साफ़ सफाई मांगती है।  लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुकर, कड़ाही  और तवे की तली पर जमी काली परत रसोई की  शोभा बिगाड़ देती है। बर्तन साफ़ सुथरे और चमकदार होते हैं तो खाने का मजा और बढ़ जाता है। लेकिन लगातार उपयोग की वजह से बर्तन अपनी चमक खो देती है।  

कई बार आपने देखा होगा बर्तन की काली परत छुड़ाने के लिए महिलाएं कितनी मेहनत करती हैं। वो तरह तरह के बाजार में बिकने वाले  लिक्विड डिश वॉश भी खरीद कर लाती हैं लेकिन मनचाहा परिणाम नहीं मिलता। यदि आप के भी रसोई के बर्तनों की चमक गायब हो गयी है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा ट्रिक बताएँगे जिससे आपके बर्तन चमक उठेंगे। इसके लिए आपको पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ेंगे। तो चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका।  

बर्तनों पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए करें ये उपाय 

आपके पुराने बर्तनों की  चमक वापस नहीं आ रही है, तो बिलकुल भी परेशान ना होइए। हम जो उपाय आपको बताने जा रहे हैं उससे आप की रसोई में रौनक आ जाएगी।  इसके लिए आपको सिर्फ दो चीज की जरुरत है। पहला केला और दूसरा है टूथपेस्ट।  जी हाँ, इसका इस्तेमाल कर आप चमकदार बर्तन पा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे इसका इस्तेमाल करना है।  

इस तरह बनाएं बर्तन को चमकाने वाला पेस्ट 

सबसे पहले आप एक केला लेना और उसे आधा काट लें।  केले के छिलके को हटाकर उसे कटोरी में रखें। इसके बाद केले के ऊपर  टूथपेस्ट लगाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में डालें। इसके पश्चात एक चम्मच की मदद से इसे अच्छे से मिक्स करें।  

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस पेस्ट का यूज़ करने के लिए एक स्क्रब लें और इसे पेस्ट में डुबोकर 2 मिनट के लिए छोड़ दें।  
  • स्क्रब में पूरी तरह पेस्ट लग जाये तो इससे गंदे बर्तन को रगड़ते हुए साफ करें।
  • कुछ देर रगड़ने के पश्चात आप देखेंगी कि बर्तन पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी।

कैसे साफ होगा केले से बर्तन?

आप सोच रहे होंगे की केले के छिलके कैसे बरतन चमकाएंगे तो आपको बता दें कि केले में पोटैशियम और प्राकृतिक एसिड होते हैं, जो जमे हुए दाग-धब्बों को हटाने और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। 

ये आर्टिकल आपको कैसी लगी अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, यदि आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।  

 

#diwali #diwalisafai #diwaliparty #dhanteras #jaimaalaxmi #jaiganesh #ganeshlaxmi #tifola #tifolafoodsurvice 

 

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Affordable breakfast and Food Delivery Service
Affordable breakfast and Food Delivery Service
Tifola: A Convenient and Affordable breakfast and Food Delivery Service for students, working profes...
नकली पनीर की पहचान कैसे करे
नकली पनीर की पहचान कैसे करे
खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम बात ह�...
Tifola: Your  Convenient and Flavorful Tiffin Service
Tifola: Your Convenient and Flavorful Tiffin Service
At Tifola, we go above and beyond to exceed your expectations. We are committed to providing a diver...