Order Now

लो फील करते हैं तो घर पर बनाये देशी एनर्जी ड्रिंक (Desi Energy Drink Recipe in Hindi)

लो फील करते हैं तो घर पर बनाये देशी एनर्जी ड्रिंक (Desi Energy Drink Recipe in Hindi)

टिफोला डेस्क  

 

यदि आप थोड़ा सा काम करने के बाद थक जाते हैं या वर्कआउट करने के बाद आप लो फील करते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी  देशी एनर्जी ड्रिंक की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे पीने के बाद आप तुरंत एनर्जेटिक फील करेंगे। सबसे बड़ी बात यह ड्रिंक प्राकृतिक है, किसी भी कैमिकल से रहित और तुरंत एनर्जी देने वाली है।

 

ये ऐसा ड्रिंक है जिसे बनाना बहुत ही आसान है। इसे बनाने के लिए कोई तामझाम नहीं है। तो चलिए जानते है कैसे बनेगी ये ड्रिंक। तो सबसे पहले सामग्री नोट करते हैं।  

 

सामग्री 

 

  • नारियल पानी/ सादा पानी  - 1 गिलास ठंडा 

     
  • शहद (एनर्जी और इम्युनिटी के लिए)- 1 बड़ा चम्मच 

     
  • नींबू का रस (विटामिन C और ताज़गी के लिए)- आधा 

     
  • काला नमक (इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए)-1 चुटकी 

     
  • तुलसी की पत्तियाँ या पुदीना पत्ते (ठंडक और स्वाद के लिए)- 4–5 

     
  • भुना जीरा पाउडर- ½ चम्मच

     
  • किशमिश या खजूर (यदि मीठा चाहिए तो) -5–6 पीस  

 

ड्रिंक बनाने की विधि 

 

  • सबसे पहले आप एक गिलास पानी ले लें।  यदि आपके पास नारियल पानी है तो उसे लें।  अब इसमें शहद और नीबू मिलकर अच्छे से मिला लें।  
  • अब इसमें काला नमक और भुना जीरा और तुलसी/पुदीना की पत्तियाँ तोड़कर डालें। इस सबको अच्छे से मिला लें।  
  • आपको मीठा ड्रिंक चाहिए तो इसमें 5–6 किशमिश या खजूर का गूदा डालकर मिक्स करें। 

    सब अच्छी तरह हिलाकर तुरंत पी लें।

 

ड्रिंक के फायदे 

 

  • ये ड्रिंक थकान मिटाने के साथ-साथ  तुरंत एनर्जी देता है।  

     
  • ये इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखता है।  

 

  • जीरा नीबू की वजह से ये डाइजेशन अच्छा करता है.

 

  • और सबसे बड़ी चीज ये गर्मी और लू से बचाता है।  

     

👉आप ड्रिंक बनाने से लेकर उसके फायदे जान लिए।  तो देर किस बात की है।  आप अपने रसोई में जाइये और ये ड्रिंक बनाइये।  चलते -चलते एक बात और जान लीजिये ये ड्रिंक सुबह खाली पेट या वर्कआउट के बाद पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद है।

 

#DesiEnergyDrink #NaturalEnergy #GharKaNuskha #HealthyLifestyle #DrinkForEnergy #HomemadeDrink #AyurvedicDrink #IndianSuperfoods #EnergyBooster 

#देसीएनर्जीड्रिंक #स्वस्थजीवन #ऊर्जाकापेय #घरकानुस्खा #प्राकृतिकताकत #ताजगीभरीचुस्की #स्वास्थ्यपेय #tifola #tifolafoodsurvice  



















इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

केला के फायदे के बारे में जानकर हो जायेंगे हैरान
केला के फायदे के बारे में जानकर हो जायेंगे हैरान
यदि आप केला खाते हैं तो कोई बात नहीं, ले...
पानी पूरी की जान पुदीने का पानी (Pani puri pudina ka paani recipe in hindi)
पानी पूरी की जान पुदीने का पानी (Pani puri pudina ka paani recipe in hindi)
भारत में पानीपूरी कितनी फेमस है ये हम �...
सिंघाड़ा : सेहत का खजाना
सिंघाड़ा : सेहत का खजाना
सिंघाड़ा सुपरफूड : प्रकृति ने हमें बेह�...