Order Now

अंडा करी बनाने की विधि (Egg Curry Recipe in Hindi)

अंडा करी बनाने की विधि (Egg Curry Recipe in Hindi)

टिफोला  डेस्क

 

अंडा एक ऐसा डिश है जिसे कई तरीके से बनाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी ये हैं कि ये बहुत ही टेस्टी लगती है चाहे इसे उबाल के नमक काली मिर्च के साथ खाओ, चाहे ऑमलेट बनाकर खाओ, या अंडा करी बनाकर। हर हाल में ये टेस्टी लगता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे की आज हमारी रसोई में अंडे का ही कुछ बनेगा। जी हाँ आज हम अंडा करी बनाएंगे, वो भी टिफोला की स्टाइल में।  

 

अंडा करी बहुत ही टेस्टी लगती है, खासकर सर्दियों के सीजन में। इसे बच्चे और बड़े सभी बहुत ही मन से खाते हैं। चूंकि अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स है इसलिए इसे रोज खाने में बुराई भी नहीं है। आपने भी सुना ही होगा संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे। तो चलिए नोट करते हैं अंडा करी बनाने की सामग्री।  

 

ये भी पढ़े :  Zero Oil Recipe : बिना घी-बटर के बनाये स्वादिष्ट शाही पनीर ( No Oil Shahi Paneer Recipe in hindi )

ये भी पढ़े :  कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली गुड़? इस तरीके से करें असली गुड़ की पहचान

ये भी पढ़े :  क्या आप भी खाली पेट तुलसी की चाय पीते हैं?


 सामग्री ( 4 लोगों के लिए)  


 

  • अंडे - 8 उबले हुए 
  • सरसो तेल -4  टेबलस्पून 
  • तेज पत्ता - 2 
  • जीरा - 1/2 टीस्पून 
  • दालचीनी -1 छोटा टुकड़ा 
  • बड़ी इलायची - 2 
  • छोटी इलायची- 2 
  • लौंग - 6 
  • काली मिर्च - 10 दाने 
  • हल्दी पाउडर -एक टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर-  1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर - डेढ़ चम्मच 
  • गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
  • प्याज - 4 मध्यम साइज (बारीक कटा हुआ) 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 टीस्पून 
  • टमाटर - 5  मध्यम साइज (बारीक कटा हुआ)
  • नमक - स्वादानुसार 
  • गार्निश के लिए धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई 

ये भी पढ़े : वेज ज़िन्गी पार्सल रेसिपी (How to make Veg Zingy Parcel) 

 ये भी पढ़े :  गन्ना चूसने के फायदों के बारे में कितना जानते हैं आप ?


अंडा करी बनाने की विधि  

 

  • सबसे पहले आप उबले अंडे छील कर रख लें। अब गैस पर मध्यम फ्लेम पर कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तेल से हल्का धुआँ निकलने लगे तो उसमे अंडे डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें। 
  • अंडे निकालकर एक प्लेट में रख दें। अब कड़ाही में बचे तेल में सारे खड़े मसाले डालकर चटकने दें। जैसे ही मसाले चटकने लगे उसमे बारीक कटी हुई प्याज डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भूने। 
  • इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाले। एक मिनट उसे भूनने के बाद इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाले। मसाले को अच्छे से मिलाते हुए भूने। यदि मसाला ज़्यादा सूखा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें। 
  • जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो कड़ाही में बारीक कटी हुई टमाटर डाले।  अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाकर 5 मिनट के लिए ढक दें। ध्यान रहे गैस की फ्लेम धीमी रहेगी।  धीमी आंच पर ही मसाले भूनने हैं। पांच मिनट बाद ढक्कन हटाए और एक बार फिर मसालों को चला दें। टमाटर को एकदम गला देना है। 
  •  धीमी आंच पर मसालों को तेल छोड़ने तक भूने। जब मसाले तेल छोड़ने लगे तो इसमें गरम पानी अपने हिसाब से डाले। पानी डालकर इसे उबलने के लिए ढककर छोड़ दें। 
  • जब ग्रेबी में उबाल आ जाये तो इसमें फ्राई अंडे डाल दें। अब इसे ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट के लिए छोड़ दें। 
  • 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दें। अब इसे धनिया की पत्ती से गार्निश कर दें। अंडा करी सर्व करने के लिए तैयार है। आप इसे रोटी, पराठे, मिस्सी रोटी या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।  

#EggCurry #AndaCurry #अंडाकरी #EggCurryRecipe #IndianFood #DesiKhana #FoodReels

#GharKaKhana #CurryLovers #Homemade #SpicyFood #Foodie #InstaFood #ReelItFeelIt 

#अंडाकरीरेसिपी #घरकाखाना #मसालेदार #FoodPhotography




इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

Best Tiffin Service:Tifola
Best Tiffin Service:Tifola
Tifola- Best tiffin service in Gomti Nagar...
Importance of a Balanced diet for human body
Importance of a Balanced diet for human body
Lets talk about the importance of a balanced diet for human body...
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options...