Order Now

नकली पनीर की पहचान कैसे करे

नकली पनीर की पहचान कैसे करे

टिफोला डेस्क 

 

खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम बात हो गयी है। मिलावट का धंधा चरम पर है। हर चीज में मिलावट हो रही है। शायद ही कोई चीज हो जिसकी शुद्धता बची हो। सबसे ज्यादा मिलावट डेयरी आइटम में हो रहा है। दूध-दही , घी, पनीर शुद्ध मिल जाये तो आप भाग्यशाली हैं। डेयरी आइटम में मिलावट छोड़िये नकली दूध, दही, पनीर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। हमारे सामने ये बहुत बड़ी चुनौती बन गई हैं कि असली और नकली की पहचान कैसे करें। अब पनीर को ही देख लीजिये।  हम जब भी बाजार से पनीर लाते हैं, हर बार उसके  टेस्ट से लेकर टेक्स्चर में बदलाव दिखता है। और पनीर हम भारतीयों की कितनी बड़ी कमजोरी है ये बताने की जरुरत नहीं है। बच्चों से लेकर बड़े तक चाव से पनीर खाते हैं। 

 

हम सभी जानते हैं की नकली पनीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकता है. नकली पनीर के सेवन से फूड पॉइजनिंग, किडनी और लिवर को नुकसान हो सकता है। अब सवाल उठता है कि आखिर कैसे असली और नकली पनीर के बीच पहचान करें? इस रिपोर्ट में हम असली और नकली पनीर पहचानने का आसान तरीका जानेंगे। इसके लिए कुछ घरेलू परीक्षण कर हम आसानी से नकली और असली पनीर की  पहचान कर सकते हैं।  तो पहले असली पनीर के स्वाद, गंध और बनावट के बारे में जान लेते हैं। असली पनीर का स्वाद हल्का मीठा और बनावट नरम व स्पंजी और थोड़ा दानेदार होता है। ये दबाने पर पुरानी स्थिति में लौट आता है।  असली पनीर का रंग सफ़ेद या हल्का पीला होता है। वहीं नकली पनीर का स्वाद कसैला या स्वाद अजीब सा होता है। नकली पनीर अक्सर रबर जैसा होता है। ये प्लास्टिक जैसा उछलता है। नकली पनीर में केमिकल जैसी या खट्टी गंध आ सकती है। इसके अलावा कुछ टेस्ट कर हम नकली और असली पनीर की पहचान कर सकते हैं।  

आयोडीन टिंचर टेस्ट  

एक पनीर का टुकड़ा लें।  उस पर आयोडीन टिंचर की कुछ बूंदे डालें।  बूंदे पड़ते ही अगर पनीर का रंग नीला हो जाये तो इसका मतलब है कि पनीर में स्टार्च मिला है और वो नकली है।  यदि पनीर शुद्ध होगा तो उसका रंग नहीं बदलेगा।  

गर्म पानी टेस्ट

एक कटोरी में गरम पानी लें।  अब उसमे एक पनीर का टुकड़ा डालें। अगर पनीर असली है तो उसकी बनावट में कोई बदलाव नहीं होगा और ना ही उसमे से झाग या चिकनाहट निकलेगा।  यदि पनीर नकली तो गरम पानी में पड़ते ही टूट जायेगा। पानी के ऊपरी सतह पर तेल की परत या झाग दिख सकती है।  इसके अलावा अजीब सी महक भी आएगी।  

आग पर जलाकर करें पहचान  

पनीर का एक छोटा टुकड़ा काटें पर रखें। अब काटें को गैस की लौ पर सेकें।  यदि पनीर असली होगा तो सिकने पर भूरे रंग का हो जायेगा और उसमे से कोई गंध नहीं आएगा।  लेकिन यदि पनीर नकली होगा तो पनीर जलने लगेगा और प्लास्टिक जैसी गंध आएगी। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि आप क्या खाने जा रहे थे।  

#paneer #fakepaneer #naklipaneer #tifola #tifolafoodsurvice #foodie #foodlover 

 

 

इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

दिवाली :  घर पर बनाएं ड्राई गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)
दिवाली : घर पर बनाएं ड्राई गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)
दिवाली, रौशनी और ख़ुशी का त्यौहार है और �...
Importance of a Balanced diet for human body
Importance of a Balanced diet for human body
Lets talk about the importance of a balanced diet for human body...
Affordable breakfast and Food Delivery Service
Affordable breakfast and Food Delivery Service
Tifola: A Convenient and Affordable breakfast and Food Delivery Service for students, working profes...