Order Now

रोज एक सेब खाने से क्या होता है?

रोज एक सेब खाने से क्या होता है?

Tifola Desk 


अंग्रेजी में सेब को लेकर कहा जाता है "An apple a day keeps the doctor away" . यह कहावत सौ फीसदी सच है। हरे, लाल या पीले, सभी सेब सेहत का खजाना है। सिर्फ 80-100 कैलोरी में ये आपको तमाम बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। तो आइए जानते हैं सेब खाने के कुछ शानदार फायदे।  ये वैज्ञानिक शोध के आधार पर है।  


1. दिल (heart) को रखे स्वस्थ


सेब में soluble fiber (पेक्टिन) होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को 20-30% तक कम करता है। Harvard University की एक स्टडी में पाया गया कि रोज़ 1 सेब खाने से Heart Attack का खतरा 25% तक घट जाता है। पोटैशियम (potassium) ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। यह हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए बहुत फायदेमंद है।


2. वजन घटाने में फायदेमंद 

 

सेब में 85% वाटर और लगभग 4 ग्राम फाइबर होता है जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। 2023 की जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन स्टडी के मुताबिक, जो लोग ब्रेकफास्ट में सेब खाते हैं, वे दिनभर में लगभग 200 कैलोरी कम लेते हैं। इसमें न तो फैट होता है और न कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol)। यह डाइटिंग करने वालों के लिए Ideal fruit है।


3. डायबिटीज़ का खतरा कम करता है 

 

सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (glycemic index) केवल 36 है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल्स ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकते हैं। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च-2024 (Indian Journal of Medical Research)की स्टडी के अनुसार, रोज़ाना 2 सेब खाने से टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा 18फीसदी  तक कम होता है।

 

4. दिमाग को रखे तेज

 

सेब में एंटीऑक्सीडेंट क्वेरसेटिन होता है जो brain cells को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ऑस्ट्रेलिया की एक Study में पाया गया कि नियमित सेब खाने वाले बुजुर्गों में अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा 30% तक कम था। बच्चों के लिए भी लाभदायक है।  यह पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाता है।


5. पाचन तंत्र में लाभकारी


एक medium size  के सेब में लगभग 4 ग्राम फाइबर होता है। यह कब्ज, IBS और पेट की अन्य समस्याओं में फायदेमंद है। छिलके में मौजूद इनसॉल्युबल (insoluble) फाइबर आंतों की सफाई करता है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, रोज़ाना सेब खाने से कोलन कैंसर का खतरा 40% तक कम हो सकता है।


6. इम्यूनिटी करे बूस्ट 


सेब में विटामिन C की मात्रा ऑरेंज जितनी होती है। साथ ही, फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट बॉडी को वायरस और बैक्टीरिया से बचाते हैं। सर्दी-जुकाम से बचने के लिए रोज़ सुबह खाली पेट 1 सेब खाना फायदेमंद है।


7. हड्डियों को करे मजबूर 

 

सेब में बोरॉन (Boron) और मैग्नीशियम (Magnesium) पाया जाता है जो कैल्शियम को हड्डियों में जमाने में मदद करता है। महिलाओं के लिए यह खास रूप से उपयोगी है क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है।


8. त्वचा में निखार लाए


सेब का छिलका कोलेजन बढ़ाता है जिससे झुर्रियां देर से आती हैं। नियमित सेब खाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। सेब का रस लगाने से मुंहासों में भी राहत मिलती है।


9. कैंसर से सुरक्षा


सेब में ट्राइटर्पेनॉइड्स और फ्लेवोनॉइड्स पाए जाते हैं जो ब्रेस्ट, लिवर और कोलन कैंसर से बचाव करते हैं। अमेरिकन इंस्टिट्यूट फॉर कैंसर रिसर्च के अनुसार, सप्ताह में 5 सेब खाने से कैंसर का खतरा 23% तक घट सकता है।


10. दाँत और मसूड़ों की सेहत


सेब खाने से लार बनती है जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करती है। इससे कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का खतरा लगभग 50% तक घटता है। ध्यान रहे – सेब खाने के बाद पानी ज़रूर पिएँ।

 

सेब खाने का सही तरीका

छिलका न उतारें – लगभग 80% पोषक तत्व छिलके में होते हैं।

रोज़ाना 1-2 सेब (200-300 ग्राम) पर्याप्त है।

सुबह खाली पेट या दोपहर के नाश्ते में खाना सबसे अच्छा है।

जूस की जगह पूरा सेब खाएं – जूस में फाइबर खत्म हो जाता है।

 

#apple #breakfastfruit #kashmeeriapple #washingtonapple #tifolafoodsurvice #tifola #fruitlover #healthiswealth 






















इस पोस्ट को शेयर करें:

Comments (0)

You may also like

दिवाली :  घर पर बनाएं ड्राई गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)
दिवाली : घर पर बनाएं ड्राई गुलाब जामुन (Gulab jamun recipe in hindi)
दिवाली, रौशनी और ख़ुशी का त्यौहार है और �...
Looking for best tiffin service in Lucknow?
Looking for best tiffin service in Lucknow?
...
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options
Benefits of Eating Breakfast and Healthy Breakfast Options...